13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मिर्जामुराद (जनवार्ता)। 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मिर्जामुराद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

rajeshswari

थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा के अनुसार, मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका दो दिन पूर्व मेहंदीगंज गांव निवासी शैलेन्द्र गौड़ की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि शैलेन्द्र बालिका को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बालिका की मां ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

सोमवार को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के मिर्जामुराद थाना गेट के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शैलेन्द्र गौड़ (27) को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े   क्या खत्म हो जाएगी मुकेश अंबानी की बादशाहत? ये शख्स बन सकता है एशिया का सबसे अमीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *