सर्जरी कराकर किन्नर से बनी युवती ने प्रेमी पर दर्ज कराया मुकदमा

सर्जरी कराकर किन्नर से बनी युवती ने प्रेमी पर दर्ज कराया मुकदमा

आगरा (जनवार्ता)। प्रेमी की बात पर भरोसा कर तीन सर्जरी कराने वाली 20 वर्षीय किन्नर ने अब उसी पर धोखाधड़ी और रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने उससे कहा था कि यदि वह सर्जरी कराकर लड़की बन जाए तो वह उससे शादी कर लेगा। शादी की उम्मीद में उसने करीब तीन लाख रुपये खर्च कर तीन सर्जरी कराईं। इसके बाद भी प्रेमी शादी से मुकर गया।

rajeshswari

पीड़िता के मुताबिक सर्जरी के बाद उसे कई महीनों तक दर्द और तकलीफ झेलनी पड़ी। जब उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। इसी दौरान उसे कथित तौर पर पता चला कि प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि प्रेमी ने करीब डेढ़ साल तक यह बात उससे छिपाए रखी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रेमी ने उससे अलग-अलग समय पर करीब 10 लाख रुपये ले लिए। अब उसके पास न तो प्रेमी का साथ है और न ही शादी हुई। पीड़िता का कहना है कि उसने प्रेमी के भरोसे अपना जीवन बदलने का बड़ा फैसला लिया, लेकिन उसे धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला।

मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपों की सत्यता और रुपये के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़े   बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *