कुएं में फंदे से लटका मिलायुवक का शव
परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित पिपरहवा घाट में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पास स्थित कुएं में 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने कुएं से पानी लेने के दौरान शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।


पिपरहवा घाट निवासी खुर्शीद शाह के पुत्र इरफान शाह (22) का शव कुएं में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बताया गया कि इरफान की शादी नवंबर 2024 में हुई थी। उसकी एक वर्षीय बेटी है। वहीं, उसकी पत्नी गर्भवती हैं और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के चलते उन्हें मायके भेज दिया गया था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

