मुख्यमंत्री ने किया नौवें राज्यव्यापी राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया नौवें राज्यव्यापी राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यव्यापी नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत की।

rajeshswari

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहीं। वाराणसी जिले के सभी आठ ब्लॉकों से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुईं।

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण संबंधी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जागरूकता अभियान, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर पोषण स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव है। सरकार का प्रयास है कि पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय पोषण माह अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इसे भी पढ़े   पुलिस कमिश्नर वाराणसी के खिलाफ डीजीपी को शिकायत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *