देवनाथपुरा में भरभरा कर गिरा मकान तीन घायल

देवनाथपुरा में भरभरा कर गिरा मकान तीन घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा में बुधवार को जर्जर मकान ध्वस्त करने के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान तोड़ने में लगे तीन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार देवनाथपुरा में नवसंघ क्लब के बगल स्थित मकान संख्या डी 31/297 लंबे समय से जर्जर हालत में था। मकान मालिक मोहम्मद स्वालेह द्वारा पुराने भवन को ध्वस्त कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक भवन का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और मलबे की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। बताया गया कि मकान में कोई नहीं रहता था।

हादसा उस गली में हुआ, जो जंगमबाड़ी और दशाश्वमेध क्षेत्र को जोड़ती है। संयोग से घटना के समय गली से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और राहत कार्य शुरू कराया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं क्षेत्रीय सभासद चंद्रनाथ मुखर्जी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुराने और जर्जर मकान अब भी मौजूद हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे भवनों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

इसे भी पढ़े   हाइटेक सिटी के आंदोलनकारी जुझारू नेता डॉक्टर पारस का निधन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *