इंडिगो पायलट ने उड़ान से किया इनकार, यात्रियों ने किया हंगामा

इंडिगो पायलट ने उड़ान से किया इनकार, यात्रियों ने किया हंगामा

वाराणसी (जनवार्ता)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6E 6544) को लेकर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बताया गया कि उड़ान के पायलट ने विमान ले जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई।

rajeshswari


यात्री सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पायलट की तबीयत खराब होने के कारण उड़ान प्रभावित होने की जानकारी मिली। अचानक मिली सूचना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने एयरलाइन प्रबंधन पर समय से जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, संबंधित पायलट की निर्धारित ड्यूटी अवधि पूरी हो चुकी थी। ऐसे में ड्यूटी रोस्टर और उड़ान संचालन को लेकर स्थिति बनी। यात्रियों के विरोध के बाद इंडिगो प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू की।

इसे भी पढ़े   एसिड अटैक प्रभावित दिव्यांगता पर राष्ट्रीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *