चोरी की चार स्कूटी के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की चार स्कूटी के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। भेलूपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विशाल विश्वकर्मा (25) भेलूपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। उसे 10 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे संकुलधारा पोखरा के पीछे से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भेलूपुर थाने में स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यूपी65एफएम5607, यूपी65डीए0471, यूपी65सीएक्स8065 और यूपी65बीवाई0295 नंबर की चार स्कूटी बरामद कीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ भेलूपुर और चेतगंज थाने में वाहन चोरी के तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड संदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खोजवां मनोज कुमार चौहान समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   लोहता : सीमांकन के विपरीत चकरोड निर्माण का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *