सड़क धंसने से इलेक्ट्रिक पोल से टकराई स्कूल वैन, सभी बच्चे सुरक्षित
वाराणसी (जनवार्ता)। होटल क्लार्क के सामने सड़क धंसने के कारण शुक्रवार को सेंट मैरी स्कूल की बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी बच्चों को सुरक्षित वैन से बाहर निकालकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हादसे में वैन चालक को हल्की चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। सड़क धंसने के कारणों और स्थिति को लेकर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

