अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में चाकू के साथ युवक पकड़ा गया

अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में चाकू के साथ युवक पकड़ा गया

वाराणसी (जनवार्ता)। अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को चाकू के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और एलआईयू की टीम युवक से पूछताछ कर रही है।

rajeshswari


बताया गया कि युवक दोपहर करीब 11:45 बजे अन्नक्षेत्र में भोजन करने के लिए लाइन में लगा था। संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षाकर्मियों ने उसे अलग कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास चाकू मिलने की सूचना है।


प्रारंभिक पूछताछ में युवक की पहचान शाहिद जमाल निवासी मुगलसराय के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की।


पुलिस युवक से चाकू रखने के कारणों और उसकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र के महंत शंकरपुरी ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़े   काशी की बेटी ने अपनी शहर का नाम किया रोशन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *