डीडीयू अस्पताल से मानसिक रोगी फरार, तलाश में जुटा प्रशासन

डीडीयू अस्पताल से मानसिक रोगी फरार, तलाश में जुटा प्रशासन

वाराणसी (जनवार्ता)। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज शनिवार भोर इलाज के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल (डीडीयू) से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मानसिक चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

rajeshswari


बताया गया कि सीजीएम वाराणसी के निर्देश पर कुछ दिन पूर्व मरीज को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को किसी जानवर के काटने की आशंका के बाद उसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान वह अस्पताल से निकलकर फरार हो गया।
मानसिक चिकित्सालय प्रशासन ने घटना की सूचना कैंट पुलिस को दे दी है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन की टीमें फरार मरीज की तलाश में जुटी हैं। अस्पताल परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़े   भव्यता के साथ निकली बाबा लाट भैरव की बारात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *