नाबालिग को भगा ले गया युवक, पिता को फोन कर दी धमकी

नाबालिग को भगा ले गया युवक, पिता को फोन कर दी धमकी

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को दूसरे गांव के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

rajeshswari


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने लिखित शिकायत में बताया है कि बीते 8 तारीख को सायं मेरी नाबालिग पुत्री को फुसलाकर नामजद युवक कहीं भगा ले गया। आरोपी युवक ने पिता को फोन कर स्थान का नाम बताया और धमकी दी कि यदि तुम थाने पर गए तो तुम्हारी खैर नहीं है।वहीं, थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने  ईएसआईसी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *