शिवपुर तालाब पर कब्जे के आरोप को लेकर डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

शिवपुर तालाब पर कब्जे के आरोप को लेकर डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी के पौराणिक महत्व से जुड़े पंचक्रोशी मार्ग स्थित शिवपुर तालाब को पाटकर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय एवं मुख्यमंत्री को पूर्व में दिए गए पत्रक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सभी संबंधित दस्तावेज और संलग्नकों के साथ जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।

rajeshswari

ज्ञापन के माध्यम से शिवपुर तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने और प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. उमापति उपाध्याय, प्रमोद श्रीवास्तव, सुभाष राम, पूर्व पार्षद अनीसुर्रहमान अंसारी, एसपी पांडेय, निमेष चंद्र गुप्ता, मंगेश राय, आशीष सेठ, अधिवक्ता आकाश सिंह, अधिवक्ता अविनाश और राहुल शुक्ला शामिल रहे।

यह जानकारी पूर्व पार्षद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य डॉ. जितेंद्र सेठ की ओर से दी गई।

इसे भी पढ़े   भारत माता मंदिर पर एडीएम सिटी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *