‘हनुमान अंश’ की टीम ने अन्नपूर्णा सिंह और बृजेश सिंह से की मुलाकात
वाराणसी (जनवार्ता)। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्या, गायक साधु तिवारी समेत फिल्म की पूरी टीम ने शनिवार को रघुकुल भवन पहुंचकर एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अन्नपूर्णा सिंह और बृजेश सिंह ने फिल्म की विषयवस्तु और टीम के प्रयासों की जानकारी लेते हुए पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम के सदस्यों ने भी फिल्म से जुड़े आगामी कार्यक्रमों और तैयारियों के संबंध में जानकारी साझा की।
इस अवसर पर सागर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट (काशी) के सचिव शैलेश त्रिपाठी, ट्रस्टी उत्कर्ष श्रीवास्तव, कृष्णकांत सिंह, प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह (साजन), अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह और रामेश्वर प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

