वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट से आशुतोष सिन्हा विजयी

वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट से आशुतोष सिन्हा विजयी

शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव ने दर्ज की जीत

*वाराणसी (जनवार्ता)*। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा विजयी घोषित किए गए हैं। आशुतोष सिन्हा ने 18 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

rajeshswari

इससे पहले वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की। स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा की जीत के साथ ही वाराणसी की दोनों विधान परिषद सीटें सपा के खाते में चली गई हैं।

दोनों सीटों पर सपा की जीत को स्थानीय राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़े   शिवपुर रिंग रोड पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *