अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता को ब्लैकमेल करने का आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा

अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता को ब्लैकमेल करने का आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर मारपीट, प्रताड़ना और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले पश्चिम बंगाल निवासी विष्णु प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ मंडुवाडीह क्षेत्र में रहने लगी। आरोप है कि पति कोई काम नहीं करता था और शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। सास और ससुर भी पति का पक्ष लेते हुए उसे प्रताड़ित करते थे।

महिला का आरोप है कि पति और सास-ससुर उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाते थे। आरोपियों का कहना था कि इससे अधिक कमाई होगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक घटना के दौरान पति ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोप है कि वीडियो वायरल करने और मायके व रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया जाता था। महिला के मुताबिक, 29 अगस्त को वह अपने दोनों बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल स्थित मायके चली गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके परिजनों के मोबाइल पर कथित अश्लील वीडियो भेजकर उसे वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों की धमकियों से बेहद भयभीत है। उसे आशंका है कि वीडियो वायरल कर उसे और उसके बच्चों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की पूजा को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका पर सुनवाई आज

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *