हंडिया में सपा नेता एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या

हंडिया में सपा नेता एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या

पिलर नंबर 52 के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रयागराज (जनवार्ता)। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं मुगराव गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना की पुष्टि स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने भी की है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में पिलर नंबर 52 के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें दो ने हेलमेट पहन रखा था। आरोप है कि बाइक से उतरकर एक हमलावर ने पवन यादव की पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े।

वारदात के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पवन यादव के सपा जिला सचिव होने के कारण घटना का राजनीतिक पहलू भी चर्चा में है। पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी और आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़े   गंगा का बढ़ता जलस्तर, प्रशासन हाई अलर्ट परनगर निगम को मिली सख्त चेतावनी – गंदगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *