लुलु मॉल के दो रेस्टोरेंट समेत 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द

लुलु मॉल के दो रेस्टोरेंट समेत 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान में कार्रवाई

लखनऊ (जनवार्ता)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत लखनऊ, गोरखपुर और नोएडा में रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर कुल 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द कर उन्हें बंद करा दिया गया।

rajeshswari

लखनऊ में लुलु मॉल स्थित मोती महल और एमआर ईटिंग पॉइंट समेत आठ प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान दोनों रेस्टोरेंट की रसोई में कॉकरोच और गंदगी मिली। इसके अलावा वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक साथ रखी पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर विभाग ने इनके लाइसेंस रद्द कर प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया।

इसी अभियान के तहत गोरखपुर के फूड केज का भी निरीक्षण किया गया। यहां रसोई में कॉकरोच, जाम ड्रेनेज और साफ-सफाई की खराब स्थिति सामने आई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान का लाइसेंस रद्द कर उसे बंद करा दिया।

वहीं नोएडा के एफ बार एंड लाउंज में निरीक्षण के दौरान रोडेंट और पेस्ट इंफेस्टेशन पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही मिलने पर यहां भी लाइसेंस रद्द कर प्रतिष्ठान को बंद कराया गया।

विभाग की कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   ऑनलाइन जुआ खेलते दो  गिरफ्तार 
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *