गोंडा में सर्किल रेट बढ़ेगाएक अक्टूबर से नई दरें लागू करने की तैयारी

गोंडा में सर्किल रेट बढ़ेगाएक अक्टूबर से नई दरें लागू करने की तैयारी

गोंडा। जिले में जमीन और मकान की खरीद-बिक्री महंगी हो सकती है। जिला प्रशासन ने सर्किल रेट के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्तावित सूची में सदर क्षेत्र के प्रथम श्रेणी के मकानों की दर 17 हजार से बढ़ाकर 19 हजार रुपये और शहरी प्लॉट की दर 35 हजार से बढ़ाकर 38 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर करने का प्रस्ताव है।

rajeshswari


आरसीसी, आरबीसी, कड़ी-गार्डर, पटिया, ईंट, टीनशेड और कच्चे मकानों की दरों में भी संशोधन प्रस्तावित है। अकृषिक प्लॉटों को सड़क की चौड़ाई के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा। अविकसित गांवों में सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है।
मनकापुर तहसील के करीब 45 गांवों में करीब 10 फीसदी बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इनमें भिटौरा, बंदरहा, चांदपुर दुर्गा और चांदपुर माफी समेत अन्य गांव शामिल हैं। नई दरें एक अक्टूबर से लागू करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़े   झारखंड: हजारीबाग में 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत तीन माओवादी ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *