कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे तीन युवक

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे तीन युवक

आस्था कुंज पार्क में वारदात का आरोप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

नई दिल्ली (जनवार्ता)। कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आई 17 वर्षीय किशोरी के साथ आस्था कुंज पार्क में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी और उसके 17 वर्षीय दोस्त को धमकाया और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, किशोरी सोमवार शाम करीब सात बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन के बाद करीब 7:30 बजे दोनों मंदिर और इस्कॉन मंदिर के बीच स्थित आस्था कुंज पार्क की ओर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को डराया-धमकाया।

आरोप है कि युवकों ने पार्क में बैठने को लेकर कार्रवाई की बात कही। इसी दौरान एक आरोपी ने किशोरी के दोस्त को पकड़ लिया और दो आरोपियों ने किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीसीआर कॉल के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना रात करीब 8:45 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा। उसका बयान दर्ज करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनके घटनास्थल तक पहुंचने तथा वारदात के बाद फरार होने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   दिल्ली में बच्चों के सौदागरों पर शिकंजा,CBI ने असिस्टेंट लेबर कमिश्नर समेत 7 को किया गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस एक संदिग्ध आरोपी तक पहुंची। मंगलवार सुबह आरोपी आसिफ को पकड़ने के दौरान पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने फायरिंग के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, किशोरी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *