रामकुंड में बंदरों का आतंक

रामकुंड में बंदरों का आतंक

वाराणसी  (जनवार्ता)। वार्ड नंबर 90 के रामपुरा स्थित रामकुंड क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान हैं। देवकीनंदन हवेली, गणेश महाल और दशाश्वमेध घाट के आसपास बड़ी संख्या में बंदर घूम रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदर राहगीरों से सामान छीनने के लिए पीछे दौड़ते हैं। कई बार इनके काटने से लोग घायल भी हुए हैं। बंदर घरों से कपड़े व अन्य सामान उठा ले जाते हैं और पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
निवासियों का कहना है कि नगर निगम ने पहले बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया था, लेकिन कुछ समय बाद समस्या फिर बढ़ गई। लोगों ने नगर निगम से दोबारा अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री योगी ने सतुआ बाबा की 13वीं पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *