बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सुरक्षा कर्मियों से हुई झड़प, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बुधवार दोपहर चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने केंद्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से अपनी मांग उठाते हुए चीफ प्रॉक्टर को हटाकर नए प्रॉक्टर की नियुक्ति की मांग की।

rajeshswari

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प भी हुई। इससे परिसर में कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मौके पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है।

एबीवीपी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़े   नगर निगम : सारनाथ जोन के पांडेयपुर में अवैध निर्माण पर सवालिया निशान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *