चौबेपुर में हड़कंप: दो अज्ञात शव मिले, एक पर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

चौबेपुर में हड़कंप: दो अज्ञात शव मिले, एक पर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने की सूचना प्रकाश में आई है।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कैथी अंतर्गत ढकवा गांव में मंदिर के पास रविवार दोपहर के समय नदी किनारे एक अज्ञात अधेड़ युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौकी पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।

वहीं, दूसरा शव रविवार शाम को इसी चौकी अंतर्गत गांव रजवाड़ी में रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर मिला। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। शव से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी ने हत्या कर शव को फेंका है।

इस संबंध में थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि एक शव नदी किनारे बहते हुए पानी में मिला है। शव की शिनाख्त कराने व विधिक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं, दूसरा शव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर मिला है। शव पर कोई गहरे घाव का निशान नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   गाज़ा पीस डील पर PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *