रामघाट में गोवंश से क्रूरता का आरोपी गिरफ्तार

रामघाट में गोवंश से क्रूरता का आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ा

rajeshswari

*वाराणसी (जनवार्ता)*। रामघाट क्षेत्र में गोवंश के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार रावत उर्फ प्रदीप बाबा (45) निवासी पानदरीबा, लक्सा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच आगे जारी रखी है।

इसे भी पढ़े   भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों और दिव्यांगजनों को बांटी मिठाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *