बारिश और तेज हवाओं के बीच आसमान में दौड़ा रोपवे

बारिश और तेज हवाओं के बीच आसमान में दौड़ा रोपवे

काशी विद्यापीठ के छात्रों में दिखा उत्साह

वाराणसी (जनवार्ता)। हल्की बारिश और तेज हवाओं के बीच शुक्रवार को वाराणसी में अर्बन रोपवे का ट्रायल किया गया। काशी विद्यापीठ परिसर के समीप से हवा में गुजरते रोपवे को देखकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। ट्रायल के साथ ही शहरवासियों में इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद भी बढ़ी है।

rajeshswari

काशी विद्यापीठ के छात्र आनंद और आशीष ने कहा कि रोपवे को देखकर उन्हें काफी खुशी हुई। उनकी इच्छा है कि जल्द ही रोपवे से आम लोगों का आवागमन शुरू हो, ताकि वे भी इसमें सफर कर सकें और ऊंचाई से बनारस के नजारे का आनंद ले सकें। छात्रों ने कहा कि लगातार हो रहे ट्रायल से इसके शीघ्र संचालन की उम्मीद जगी है।

पूर्व छात्र नेता मोनू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में इस वर्ष के अंत तक रोपवे शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ रोपवे में सफर कर पूरे बनारस को ऊंचाई से देखने का अनुभव लेना चाहते हैं।

अर्बन रोपवे का ट्रायल लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से अक्टूबर के अंत तक इसके संचालन के लिए तैयार होने की बात कही गई है। ट्रायल सफल होने के बाद नियमित संचालन शुरू होने की दिशा में तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   कछवां रोड पर वाहन चेकिंग में अफगानी नागरिक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *