308 पहियों वाला महाकाय ट्रक पहुंचा चंदौली

308 पहियों वाला महाकाय ट्रक पहुंचा चंदौली

180 टन के वेसल को देखने उमड़ी भीड़

बेल्जियम से समुद्री रास्ते से ओडिशा पहुंचा था उपकरण, झारखंड-बिहार होते हुए बलरामपुर ले जाया जा रहा

rajeshswari

चंदौली। जिले से होकर गुजर रहे 308 पहियों वाले महाकाय ट्रांसपोर्टर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर चल रहे इस विशेष ट्रांसपोर्टर को देखने के लिए हाईवे के किनारे लोगों की भीड़ जुट रही है। लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, विशाल वेसल बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए ओडिशा पहुंचा था। वहां से इसे सड़क मार्ग से झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। बिहार के मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरने के बाद महाकाय ट्रांसपोर्टर उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा की ओर बढ़ा।

इतने भारी और बड़े उपकरण को सड़क मार्ग से सुरक्षित पहुंचाना बड़ी लॉजिस्टिक चुनौती है। इसके लिए ट्रांसपोर्टर की गति बेहद नियंत्रित रखी जा रही है। मार्ग में आने वाले बिजली के तार, गैंट्री बोर्ड और अन्य अवरोधों को हटाने अथवा आवश्यकतानुसार व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित विभाग भी इसके आवागमन को लेकर निगरानी बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह वेसल उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में प्रस्तावित एक औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा है, जहां बायोप्लास्टिक का उत्पादन किया जाना है। विशालकाय ट्रांसपोर्टर और उसके 308 पहियों को देखकर हाईवे से गुजरने वाले लोग भी कुछ देर रुककर इसे देखने और तस्वीरें लेने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   सेनपुरा में फर्जी पशु चिकित्सालय का खेल!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *