बेल्जियम का भारी-भरकम ब्यालर308 पहियों पर सवार बेल्जियम का ब्यालर,

बेल्जियम का भारी-भरकम ब्यालर308 पहियों पर सवार बेल्जियम का ब्यालर,

चंदौली से बनारस के लिए रवाना होगा महाट्रक

चंदौली (जनवार्ता)। जिले की सड़कों पर रविवार को भारी-भरकम महाट्रक के गुजरने से यातायात व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। बेल्जियम से लाया गया करीब हजार टन क्षमता का ब्यालर 308 पहियों वाले विशेष ट्रेलर पर लादकर चंदौली से वाराणसी ले जाया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने वीवीआईपी काफिले की तरह विशेष प्रोटोकाल तैयार किया है।
महाट्रक को रविवार दोपहर तीन बजे चंदौली से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा। इसके सुरक्षित आवागमन के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण कर रही हैं। रास्ते में किसी तरह का अवरोध न हो, इसके लिए श्रमिकों की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में समन्वय बनाए रखेंगी।

rajeshswari


इस अभियान में करीब हजार टन क्षमता वाले क्रेन, बैकहो लोडर समेत कई भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। महाट्रक के मार्ग को सुगम बनाने और संभावित बाधाओं को दूर करने के लिए सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। चालक के मुताबिक, अब तक इसके परिवहन में दो करोड़ रुपये से अधिक के डीजल की खपत हो चुकी है और आगे भी ईंधन की खपत होगी।

इसे भी पढ़े   चकिया : डीएम का कस्तूरबा स्कूल में औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *