पितृपक्ष शुरू होते ही सतत वाहिनी नदी तट पर हुआ पिंडदान और तर्पण

पितृपक्ष शुरू होते ही सतत वाहिनी नदी तट पर हुआ पिंडदान और तर्पण

सोनभद्र (जनवार्ता)।  विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटबेढवा ग्राम पंचायत स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे सतत वाहिनी नदी तट पर बने छठ घाट पर रविवार सुबह पितृपक्ष के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पंडित राजू रंजन तिवारी ने जजमानों को पिंडदान और तर्पण कराया।

पितृपक्ष शुरू होते ही सुबह करीब सात बजे से ही घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने नदी में स्नान कर अपने पितरों का स्मरण किया और जौ, तिल, पुष्प तथा जल अर्पित कर तर्पण किया। कई श्रद्धालुओं ने पंडित के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पिंडदान की रस्म पूरी की।

पंडित राजू रंजन तिवारी ने बताया कि पितृपक्ष में श्रद्धापूर्वक पितरों का स्मरण, तर्पण और पिंडदान करने की धार्मिक परंपरा है। मान्यता है कि इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है तथा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

इधर, छठ घाट पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। घाट पर गंदगी को लेकर लोगों ने ग्राम पंचायत के प्रशासक बने ग्राम प्रधान से तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की। श्रद्धालुओं का कहना है कि पितृपक्ष के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में लोग तर्पण और पिंडदान के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में घाट की नियमित सफाई, स्वच्छ वातावरण और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से भी धार्मिक स्थल की साफ-सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी छोड़ने वाले हैं! किस नेता ने किया दावा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *