टोल प्लाजा पर किसान नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास

टोल प्लाजा पर किसान नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास

पेट्रोल लेकर तिरंगा हाथ में थामे पहुंचे, खुफिया विभाग की निरीक्षक ने तत्परता दिखाकर रोका

वाराणसी (जनवार्ता) । किसानों के उग्र प्रदर्शन के बीच बुधवार को किसान नेता अजीत सिंह डोभी पेट्रोल लेकर और हाथ में तिरंगा थामे चोलापुर टोल प्लाजा पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

घटना के दौरान चोलापुर सर्किल की स्थानीय खुफिया इकाई की निरीक्षक चंद्रकांता ने तत्परता दिखाते हुए किसान नेता के हाथ से पेट्रोल छीन लिया और उन्हें आग लगाने से रोक दिया। समय रहते हस्तक्षेप होने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद टोल प्लाजा पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : भवन स्वामियों को बकाया टैक्स के ब्याज-सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *