काशी के प्रबुद्ध जनों संग भाजपा अध्यक्षों ने ली चाय की चुस्की

काशी के प्रबुद्ध जनों संग भाजपा अध्यक्षों ने ली चाय की चुस्की

विकास और विरासत पर हुआ मंथन

वाराणसी। काशी की अलौकिक सुबह गुरुवार को सामाजिक समरसता और आत्मीय संवाद की गवाह बनी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने काशी के प्रबुद्ध एवं अग्रणी सामाजिक जनों के साथ ‘सुबह बनारस’ के पारंपरिक जायके का आनंद लेते हुए शहर के विकास, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर विचार-विमर्श किया।

rajeshswari

बैठक में चिकित्सकों, उद्यमियों, समाजशास्त्रियों, सामाजिक अगुओं और विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों ने भाग लिया। अनौपचारिक लेकिन उद्देश्यपूर्ण माहौल में हुई चर्चा के दौरान स्थानीय व्यंजनों के साथ काशी के बदलते स्वरूप और भविष्य के विकास को लेकर सुझाव साझा किए गए।

बैठक में आर.के. चौधरी, के.बी. खरे, आर.सी. जैन, लोकेश गुप्ता, दीपक बहल, संजय अग्रवाल, सुनील कपूर, संतोष अग्रवाल, बलवीर बग्गा, ब्रह्मानंद पेशवानी, डॉ. शशिकांत दीक्षित, डॉ. अनुराग टंडन, शिशिर वाजपेयी और प्रेम प्रकाश गौतम समेत शहर की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि काशी केवल एक भौगोलिक शहर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। यहां के प्रबुद्ध समाज का मार्गदर्शन और अनुभव विकास की भावी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि वाराणसी का निरंतर निखरता स्वरूप यहां की प्रबुद्ध जनता और सामाजिक अगुओं के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। प्रातःकालीन यह मुलाकात काशी के अमिट स्नेह और जीवंतता का प्रमाण है। उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी हाल के वर्षों में हुए बुनियादी ढांचागत और सांस्कृतिक बदलावों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

इसे भी पढ़े   वाराणसी जंक्शन पर आवारा गोवंशों  की धर पकड़ को चला अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *