फ्लाइट में को-पायलट पर कैप्टन से मारपीट का आरोप, ताबुक में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में को-पायलट पर कैप्टन से मारपीट का आरोप, ताबुक में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट पर कैप्टन से कथित तौर पर मारपीट करने और विमान के कंट्रोल में दखल देने की कोशिश का आरोप है। घटना के बाद विमान की सऊदी अरब के ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आरोपी को-पायलट को सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है।

rajeshswari


रिपोर्टों के अनुसार, घटना के समय Boeing 737 MAX 8 करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान से 7500 इमरजेंसी कोड भी भेजा गया, जो विमान में गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति का संकेत देता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी करीब आठ महीने पहले Flydubai से जुड़ा था और ओमान का रहने वाला है।


घटना के कारणों और आरोपी की मंशा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सऊदी अधिकारियों और संबंधित विमानन एजेंसियों की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   महोबा : हनुमान मंदिर के पुजारी का सीढ़ियों पर मिला खून से लथपथ शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *