वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी का रूप धरकर मोहा मन

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी का रूप धरकर मोहा मन

मण्डुवाडीह प्राथमिक विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

वाराणसी (जनवार्ता)। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय मण्डुवाडीह में धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के दादा-दादी एवं नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने समारोह में पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

rajeshswari

समारोह में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी की वेशभूषा धारण कर उनकी भूमिका का सुंदर मंचन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन टीम मण्डुवाडीह, काशी विद्यापीठ, वाराणसी के सहयोग से किया गया।

इसे भी पढ़े   RDSS: केईआई काम में 30 प्रतिशत पिछड़ी, सर्दियों में खूब कटेगी बिजली...
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *