बृजेश गंझू के मुठभेड़ में मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

बृजेश गंझू के मुठभेड़ में मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

वाराणसी (जनवार्ता)। टीएसपीसी के मुखिया बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की 20 सितंबर 2026 की रात मुठभेड़ के दौरान हुई मृत्यु की घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

rajeshswari

अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) ने बताया कि घटना के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी, साक्ष्य अथवा दस्तावेजी सबूत हो तो वह 24 अक्टूबर 2026 तक उनके न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित या मौखिक रूप से अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। मृतक बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लूट्ट गांव का निवासी बताया गया है।

इसे भी पढ़े   आर.एस. शिव मूर्ति पब्लिक स्कूल, रोहनिया में हाफ इयरली परीक्षा की हुई शुरुआत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *