लाल लहंगे में धमाकेदार छम्मक छल्लो डांस,महिला ने कनाडा की बर्फबारी पर दिखाए ठुमके

लाल लहंगे में धमाकेदार छम्मक छल्लो डांस,महिला ने कनाडा की बर्फबारी पर दिखाए ठुमके

नई दिल्ली। भारत में तो वैसे बर्फबारी का मजा लेने के लिए कश्मीर या अन्य पहाड़ी स्थलों पर जाना पड़ता है लेकिन कनाडाई लोगों को ठंड के तापमान में बहुत अधिक बर्फबारी मिलती है और वहां इस मौसम का अनुभव करना बेहद शानदार होता है। हम यह भी देखते हैं कि जब भी बर्फ पड़ती है तो लोग ठंड में भी बाहर जाना पसंद करते हैं। कनाडा की इसी बर्फबारी में एक महिला का धमाकेदार डांस वायरल हो रहा है।

rajeshswari

बॉलीवुड के छम्मक छल्लो गाने पर डांस
दरअसल, इस वीडियो को नीतू जीवनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो महिला डांस वीडियो में नजर आ रही है वह खुद यही यूजर नीतू जीवनानी ही हैं। यह महिला बर्फबारी के बीच बॉलीवुड के छम्मक छल्लो गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। छम्मक चलो करीना कपूर के सबसे शानदार गीतों में से एक है जिसे हर बॉलीवुड प्रशंसक ने कभी ना कभी देखा या सुना ही होगा।

यह कनाडा की पहली बर्फबारी!
इस गाने के बारे में ज्यादातर लोग इसकी कोरियोग्राफी के सभी स्टेप्स को शानदार बताते हैं। इस गाने में करीना कपूर लाल लहंगे में नजर आती है। इस वायरल वीडियो की खास बात भी इन्हीं दोनों बातों से मिलजुल रही है. यह महिला शानदार स्टेप्स दिखा रही है और इसने भी लाल लहंगा ही पहन रखा है। वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा है कि यह कनाडा की पहली बर्फबारी है।

यह वीडियो तेजी से वायरल
नीतू जीवनानी नाम की इस महिला ने इस वीडियो में जैसा डांस किया है वह इस गाने के असली स्टेप्स की याद दिलाते हैं। कनाडा में मौसम की पहली बर्फबारी में बर्फ से ढके घरों के बाहर इस सुपरहिट गाने पर डांस करते हुए इस महिला ने अपने स्किल्स का प्रदर्शन किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   आज है संविधान दिवस;जानिए इस दिन का इतिहास और कुछ रोचक तथ्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *