सेवा संकल्प यात्रा सात अक्टूबर को पहुंचेगी काशी
जगतपुर में 50 हजार की जनसभा
वाराणसी (जनवार्ता)। वडनगर से 17 सितंबर को शुरू हुई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ सात अक्टूबर को काशी पहुंचेगी। यात्रा में शामिल करीब 500 यात्री नमो घाट पर आयोजित नमो बुक फेस्टिवल में शामिल होने के बाद क्रूज से ललिता घाट पहुंचेंगे और वडनगर से लाए गए जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। भाजपा के अनुसार सभा में करीब 50 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य नेता इसमें शामिल होंगे।


जनसभा और यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि नमो बुक फेस्टिवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और सार्वजनिक यात्रा से संबंधित 450 से अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

