अंतर-रेलवे कुश्ती में पश्चिम रेलवे का दबदबा, बरेका को पांच पदक

अंतर-रेलवे कुश्ती में पश्चिम रेलवे का दबदबा, बरेका को पांच पदक

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कुश्ती केंद्र में आयोजित 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 का गुरुवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे ने ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। उत्तर रेलवे दूसरे और उत्तर पश्चिम रेलवे तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान बरेका के पहलवानों ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।

rajeshswari

समापन समारोह में बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता टीमों और पदक विजेता पहलवानों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की सराहना की। प्रतियोगिता में 13 रेलवे टीमों के पहलवानों ने फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन की 20 भार श्रेणियों में हिस्सा लिया।

फ्री स्टाइल के 74 किग्रा वर्ग में बरेका के मुन्ना यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। अंतिम दिन विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। समारोह में बरेका के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक, विभिन्न रेलवे टीमों के खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   भदोही में त्योहार रजिस्टर की जांच, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *