अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में तीसरे स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ
वाराणसी (जनवार्ता)। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, गोलघर मैदागिन में गुरुवार को तीसरे स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ हुआ। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन, डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से विद्यालय को इंटरएक्टिव स्मार्ट पैनल प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को शिक्षा से जोड़ने से छात्राओं के ज्ञान और कौशल को नई दिशा मिलेगी। प्रबंधक गरिमा टकसाली और सहायक मंत्री पवन कुमार मित्तल ने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम छात्राओं की शिक्षा को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने में सहायक होगा।

प्रधानाचार्या डॉ. संगीता बनर्जी ने रोटरी क्लब एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय समिति, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

