सर्कस देखकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

सर्कस देखकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

चांडिल । पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलंग गांव निवासी शिवम गोप (26), लुकास गोप (27) और सपन गोप (23) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक सोमवार को बलरामपुर के छाता मेला में सर्कस देखने गए थे। देर रात बाइक से गांव लौटते समय टाटा-पुरुलिया मार्ग पर मालती चेक पोस्ट के पास जमशेदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवम और लुकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सपन गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सपन को इलाज के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल भेजा।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   जुलाई में 12 द‍िन बंद रहेंगे बैंक,परेशानी से बचने के ल‍िए आज ही कर लें प्‍लान‍िंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *