जनवार्ता की खबर का असर: आरआरसी केंद्र पर मुख्य विकास अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, ग्राम सचिव ने मौके पर पहुंच कराई सफाई

जनवार्ता की खबर का असर: आरआरसी केंद्र पर मुख्य विकास अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, ग्राम सचिव ने मौके पर पहुंच कराई सफाई

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय क्षेत्र के विकास खंड चोलापुर के गरथौली गांव में लाखों की लागत से बने आरआरसी केंद्र के उपयोग के अभाव में केंद्र के आसपास गंदगी का अंबार लगा था और बड़ी-बड़ी घास उग आई थी। जनवार्ता द्वारा शनिवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई हुई है।

rajeshswari


मिली जानकारी के अनुसार, जनवार्ता में प्रकाशित खबर को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह ने गंभीरता से लिया और खंड विकास अधिकारी चोलापुर राजेश सिंह को तत्काल निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ राजेश सिंह ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए। मौके पर ग्राम सचिव सफाईकर्मियों के साथ पहुंचे और साफ-सफाई कराई।उल्लेखनीय है कि शनिवार को जनवार्ता में “लाखों की लागत से बना आरआरसी केंद्र उपयोग के अभाव में निष्क्रिय, ग्राम सचिव पर गांव न आने का आरोप” शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें कर्मियों की लापरवाही को उजागर किया गया था।वहीं, जनवार्ता प्रतिनिधि से बात करते हुए खंड विकास अधिकारी चोलापुर ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाए। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: ‘भरत मिलाप’ के अवसर पर  अवकाश घोषित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *