ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवर चोरी, सीसीटीवी से जांच की मांग

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवर चोरी, सीसीटीवी से जांच की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। लहरतारा बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन जा रही महिला के पर्स से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता अधया राय, पत्नी विकास कुमार राय, निवासी बिरपुर, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर ने मंडुवाडीह थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

rajeshswari

शिकायत के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:05 बजे वह लहरतारा बस स्टैंड के पास से ई-रिक्शा में सवार होकर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान एक महिला सहयात्री उनके पास बैठी और अपना पर्स उनके बैग के पास रखने का प्रयास किया। पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने उस समय महिला की गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ई-रिक्शा से उतरकर जब उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो उसका अंदरूनी हिस्सा खुला मिला और उसमें रखे सोने के आभूषण गायब थे। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में करीब 4 तोला सोने की चेन, 2.5 तोला का मंगलसूत्र और करीब 8 ग्राम की दो सोने की अंगूठियां शामिल हैं।

पीड़िता ने सहयात्री महिला की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसके द्वारा जेवर चोरी किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने मंडुवाडीह थाना पुलिस से घटना की शिकायत दर्ज कर स्थानीय क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने, संदिग्ध महिला की पहचान करने और चोरी गए आभूषण बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़िता ने यह शिकायत 6 अक्टूबर 2026 को मंडुवाडीह थाना प्रभारी को दी है।

इसे भी पढ़े   किराना व्यवसायी वृद्धा से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र, पुलिस जांच में जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *