बालिका कबड्डी में आठ टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

बालिका कबड्डी में आठ टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

लाइब्रेरी पंचम ने लाइब्रेरी द्वितीय को 42-38 अंकों से हराया

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के में शुक्रवार को आयोजित शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साह, खेल कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट की ओर से बालिकाओं के लिए निःशुल्क संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया।

rajeshswari

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लाइब्रेरी पंचम और लाइब्रेरी द्वितीय के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया। रोमांचक मुकाबले में लाइब्रेरी पंचम ने 42-38 अंकों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। निर्णायक की भूमिका सौरभ चन्द्र ने निभाई।

प्रतियोगिता के समापन पर न्यूजीलैंड से आईं शिक्षिका रिया मिश्र और नादिने कोरज के साथ दीपिका मिश्र तथा अतुल कुमार मिश्र ने विजेता टीम और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुस्तकालय की ओर से समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के आयोजन में सरोज सिंह, दीन दयाल सिंह, श्वेता सिंह, प्रदीप सिंह और आंचल सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

इसे भी पढ़े   अशोक सुल्तानिया ने संभाला रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नॉर्थ के अध्यक्ष पद का कार्यभार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *