चौबेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक, नवरात्रि-दशहरा को लेकर व्यापारियों को दिए निर्देश

चौबेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक, नवरात्रि-दशहरा को लेकर व्यापारियों को दिए निर्देश

चौबेपुर (जनवार्ता)। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार दोपहर स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकाश गुप्ता, रवि शंकर जायसवाल, शिवम सेठ, सोनू जायसवाल, रविंद्र शर्मा, आयुष जायसवाल, दशरथ मौर्य एवं राकेश मौर्य सहित क्षेत्र के कई प्रमुख व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।थाना प्रभारी ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पूजा पंडालों एवं आयोजन स्थलों पर अनिवार्य रूप से अग्निशामक यंत्र, कुछ मात्रा में बालू तथा विद्युत व्यवस्था में विशेष सावधानी बरती जाए। साथ ही डीजे या साउंड सिस्टम की ध्वनि सीमित मात्रा में ही रखी जाए, जिससे क्षेत्र का शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें थाना प्रभारी ने ध्यानपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   भैरहवा में कचरा संकट गहराया, तीन दिन से सफाई व्यवस्था ठप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *