बरेका कर्मी अजय कुमार बिंद ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

बरेका कर्मी अजय कुमार बिंद ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 03.86 सेकंड का शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बरेका का गौरव

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के कर्मी एवं एथलीट अजय कुमार बिंद ने 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर बरेका एवं भारतीय रेल का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 08 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अजय कुमार बिंद ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 03.86 सेकंड का समय दर्ज करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। अजय कुमार बिंद बरेका में टेक्नीशियन फिटर के पद पर कार्यरत हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम एवं समर्पण का परिचायक है। उनकी इस सफलता से बरेका परिवार में हर्ष का माहौल है। अजय कुमार बिंद की इस उपलब्धि को बरेका के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की जाती है। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों एवं रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दीर्घायु अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *