कुरीतियों के खिलाफ बालिकाओं ने निकाली रैली

कुरीतियों के खिलाफ बालिकाओं ने निकाली रैली

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर में सोमवार को आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में बालिकाओं ने नशा, कन्या भ्रूणहत्या, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। बेनीपुर, नागेपुर, करधना, गनेशपुर और कुंडरिया सहित आसपास के गांवों की सैकड़ों किशोरियों ने पंचायत भवन से बेनीपुर बाजार तक रैली निकालकर बेटियों को समान अधिकार देने की मांग की।
रैली में बालिकाओं ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘बाल विवाह बंद करो’ और ‘तिलक-दहेज बंद करो’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक लगाने और कन्या भ्रूणहत्या व दहेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रैली के बाद आशा सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र पर बालिका महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें बालिकाओं ने नाटक, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

rajeshswari


विचार गोष्ठी में किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने कहा कि लड़कियों को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत देहुरी ने नशा, दहेज, बाल विवाह और कन्या भ्रूणहत्या को जड़ से मिटाने की अपील की। वहीं, अनीता ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक शौचालयों की खराब स्थिति पर चिंता जताई। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान उमेश पटेल, पंचायत सचिव अंकित प्रताप सिंह और लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने किया।

इसे भी पढ़े   रोहनिया में लाखों के जेवरात चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *