प्रयागराज में अधिवक्ता की हत्याजमीन विवाद में गोली मारने का आरोप, पत्नी ने कार्रवाई की मांग की
प्रयागराज (जनवार्ता)। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी में गुरुवार को 52 वर्षीय अधिवक्ता सतीश कुमार श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, जमीन पर कब्जे के विवाद में मकान और प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और पेट में गोली मार दी गई।

उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने पड़ोसी देवेंद्रनाथ मिश्रा, उसके बेटों और अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन को लेकर विवाद पिछले एक साल से चल रहा था और इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। वर्षा ने चौकी इंचार्ज पर भी मारपीट का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सतीश ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में लैब अटेंडेंट थे।

