मजदूर की राड़ से हत्या कर शव कुएं में फेंका, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा

मजदूर की राड़ से हत्या कर शव कुएं में फेंका, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा

पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव में 40 वर्षीय मजदूर पिंटू राजभर की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन से चार लोगों ने सड़क पर रॉड से हमला कर मजदूर की हत्या कर दी और शव को पास के कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलते ही चोलापुर और चौबेपुर थाने की पुलिस के साथ भारी संख्या में पीएसी बल मौके पर पहुंच गया। सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विनय द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है ।

परिजनों का आरोप है कि घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने पहले भी पिंटू राजभर को धमकी दी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी विवाद के बीच आरोपितों ने सड़क पर रॉड से हमला कर उनकी जान ले ली और शव कुएं में फेंक दिया। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पिंटू राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इसे भी पढ़े   ट्रक-बाइक भिड़ंत, पूर्व फौजी की मौत, दूसरा गंभीर

सहायक पुलिस आयुक्त विनय द्विवेदी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो नामजद समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा जताने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता उमेश राजभर भी परिवार के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग का भरोसा दिया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *