जनता की फरियाद पर विधायक सख्त, बोले—समय-सीमा में हो समस्याओं का समाधान

जनता की फरियाद पर विधायक सख्त, बोले—समय-सीमा में हो समस्याओं का समाधान

वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित जनता दर्शन कार्यालय पर बुधवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड, पेंशन और स्वास्थ्य समेत विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

rajeshswari

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए और कार्रवाई की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए।

विधायक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के लिए विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। जनता दर्शन के माध्यम से हर माह क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, गोविंद पटेल, अखिलेश पटेल, प्रवीण पटेल, प्रिंस पटेल, बबलू पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   बालिकाओं की कबड्डी में छाई जोश की लहर: 36 टीमों ने दिखाई धमाकेदार प्रतिभा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *