कुंज विहार में दूध वाला टोटो चोरी

कुंज विहार में दूध वाला टोटो चोरी

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र की सेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह दूध वितरण के दौरान टोटो चोरी हो गया। बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे दो युवक दूध की टंकी समेत टोटो लेकर फरार हो गए। घटना सुबह करीब 9:52 बजे की बताई जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, ग्राम दल्लीपुर मंगारी स्थित अमृत डेयरी का टोटो दूध वितरण के लिए कुंज विहार कॉलोनी पहुंचा था। इसी दौरान वाहन चोरी हो गया। डेयरी संचालक ललित पांडेय ने घटना की सूचना कैंट पुलिस को दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान और चोरी हुए वाहन का पता लगाने में जुटी है।

इसे भी पढ़े   हाइवे पर बड़ा हादसा टला, हेड कांस्टेबल की गाड़ी पलटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *