काशी में पीएम मोदी के स्वागत में गुलाब की पंखुड़ियां बरसाएगी जेन-जी, आठ स्थानों पर होगा भव्य अभिनंदन

काशी में पीएम मोदी के स्वागत में गुलाब की पंखुड़ियां बरसाएगी जेन-जी, आठ स्थानों पर होगा भव्य अभिनंदन

राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल बोले- प्रधानमंत्री के स्वागत को तैयार काशी, नमो घाट पर देखेंगे वायुसेना का शौर्य

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के रविवार को वाराणसी आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत में गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी। शंखनाद, डमरू वादन और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में युवाओं, विशेषकर जेन-जी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री नमो घाट पर आयोजित वायुसेना के एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

rajeshswari

स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार, 24 अक्टूबर को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाबबाग में राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

काशी के लिए गर्व का पल है प्रधानमंत्री का आगमन

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने कहा कि काशीवासियों के लिए यह गर्व का पल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के सांसद हैं। उनके आगमन पर काशी में धरती से लेकर आसमान तक देश की आन-बान-शान का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे, जबकि सारंग हेलीकॉप्टर अपने हवाई करतबों से लोगों का मन मोहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के स्वागत को भव्य बनाने और अपने साथ जेन-जी के युवाओं को भी जोड़ने का आह्वान किया।

काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे नगर को सजाया जा रहा है। बूथ, मंडल और काशी क्षेत्र स्तर तक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। संगठन प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरी ताकत लगाएगा।

इसे भी पढ़े   अजय राय : प्रदेश अध्यक्ष पद से आगे की राजनीति, अब अगली भूमिका पर सबकी नजर

मातृशक्ति करेगी सबसे पहले स्वागत

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरने पर सबसे पहले मातृशक्ति उनका स्वागत करेगी। पुलिस लाइन से नमो घाट तक आठ प्रमुख स्थानों पर अभिनंदन की रूपरेखा तैयार की गई है। इन स्थानों पर पुष्पवर्षा, शंखनाद, डमरू वादन और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के माध्यम से काशी की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और जनभागीदारी को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि स्वागत में कोई कमी न रहे।

इन आठ स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री का अभिनंदन

भाजपा की योजना के अनुसार, पुलिस लाइन स्थित उमा नेत्रालय के पास मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूनम मौर्या, पूजा दीक्षित, चंद्रशेखर उपाध्याय और मृदुला जायसवाल स्वागत की जिम्मेदारी संभालेंगी। पुलिस लाइन मोड़ पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अगुवाई में पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, अशोक जाटव, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, संजय राय और सुधीर मिश्रा युवा मोर्चा के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे।

संस्कृत संकुल के पास महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य शिवनाथ यादव, प्रेम कपूर, नवीन कपूर और अवधेश राय अनुसूचित जाति मोर्चा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ स्वागत करेंगे। चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी तिराहे पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, दिनेश कुमार दीनू, हीरा यादव और दिलीप चौहान पिछड़ा मोर्चा के साथ स्वागत की कमान संभालेंगे।

गोलगड्डा तिराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनीष कपूर, जगन्नाथ ओझा, मधुप सिंह और योगेश सिंह पिंकू किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। कज्जाकपुरा में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राहुल सिंह और दीपेश वशिष्ठ कैंट मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे।

इसे भी पढ़े   युद्धों के बीच भी भारत में नहीं होने दी ईंधन की कमी : हरदीप पुरी

भदऊ चुंगी मोड़ पर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में नरसिंह दास, सत्येंद्र सिंह और अक्षयवर सिंह सहित काशी विश्वनाथ मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। वहीं, नमो घाट मोड़ पर सुरेश चौरसिया, रोहित जायसवाल और अमरेश गुप्ता सहित विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता अभिनंदन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी अश्वनी त्यागी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, मीडिया संयोजक प्रमील पांडेय, सह संयोजक विकास बागी, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, महिमा चिंतक, डॉ. अशोक राय, नेहा कक्कड़, योगेश वर्मा, जगन्नाथ ओझा, अनुराग शर्मा, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, संजय सोनकर, पंकज चतुर्वेदी, प्रज्ञा पांडेय और शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अशोक जाटव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने दिया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *