मारपीट, लूट और जानलेवा हमले के दो वांछित गिरफ्तार

मारपीट, लूट और जानलेवा हमले के दो वांछित गिरफ्तार

कॉलेज में पढ़ने के एवज में मांगे थे पांच हजार रुपये प्रतिमाह

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना पुलिस ने मारपीट, लूट और जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार की सुबह अशोक तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा निवासी आयान यादव (23) पुत्र अशोक कुमार यादव और गंज निवासी प्रिंस यादव (21) पुत्र राजा राम यादव के रूप में हुई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को सारनाथ थाना क्षेत्र के हिरामनपुर गांव निवासी दीपेंद्र यादव पुत्र ईश्वर दयाल यादव ने आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप है कि दोनों ने एकराय होकर उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए कॉलेज में पढ़ने के एवज में पांच हजार रुपये प्रतिमाह की मांग की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जेब से 1,500 रुपये छीन लिए गए। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर उनका आईफोन क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा ईंट से सिर पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया गया।

शिकायत के आधार पर सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना  महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पाण्डेय को सौंपी गई ।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आयान यादव के खिलाफ सारनाथ थाने में वर्ष 2026 के दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि प्रिंस यादव के खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 के तीन मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज है। इनमें वर्तमान मामले से संबंधित मुकदमा भी शामिल है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पाण्डेय और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य में वाराणसी की अहम भूमिका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *