पूर्वांचल में बीमा कारोबार बढ़ाएगी कंपनी
वाराणसी (जनवार्ता)। इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पूर्वांचल में जीवन बीमा की पहुंच बढ़ाने के साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए कंपनी इंटीग्रेटेड चैनल के माध्यम से बीमा कारोबार का विस्तार करेगी।
इस पहल के तहत बीमा सलाहकारों और वितरकों को अपना व्यवसाय शुरू करने, टीम बनाने और कारोबार बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी सुविधाएं और मार्गदर्शन दिया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों तक जीवन बीमा पहुंचाना और छोटे शहरों में अपनी उपस्थिति मजबूत करना है।

कंपनी के ईडी एवं सीईओ आशीष वोहरा ने कहा कि स्थानीय परिवारों की जरूरतों को समझने वाले बीमा सलाहकार ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कंपनी उन्हें व्यवसाय बढ़ाने और बेहतर सेवाएं देने में सहयोग करेगी।

